ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सम्राट चौधरी को लेकर हरियाणा के CM के बयान से गरमाई बिहार की सियासत, JDU ने दिया जवाब..नीतीश हैं तो निश्चिंत हैं

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है। यह बीजेपी की पताका रुकना नहीं चाहिए। बीजेपी का झंडा बिहार के अंदर भी फहराया जाएगा,और हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह झंडा फहराया जाएगा।

BIHAR POLITICS
सैनी के बयान से बवाल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में जीत का झंडा फहराया जाएगा।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है। JDU ने इसे लेकर कहा है कि बिहार के सरजमी से एक ही बात निकलती है नीतीश है तो निश्चिंत है।


दरअसल, नई दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गयी. इस मौके पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज कार्यक्रम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सम्राट चौधरी के साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी पहुंचे थे। उन्होंने अब पार्टी की तरफ से सम्राट चौधरी का नाम को आगे करते हुए कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है। यह बीजेपी की पताका रुकना नहीं चाहिए। बीजेपी का झंडा बिहार के अंदर भी फहराया जाएगा,और हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह झंडा फहराया जाएगा।


 भाजपा के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में यह बयान दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व सम्राट चौधरी करेंगे और उनके नेतृत्व में जीत भी हासिल करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान के बाद जेडीयू सामने आई। 


जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बयान जारी किया। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा बिहार के सरजमी से एक ही बात निकलती है नीतीश है तो निश्चिंत है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक तौर पर यह कह दिया है कि अगला चुनाव नीतीश जी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। सम्राट चौधरी भी कई बार कह चुके हैं कि इस बार भी नीतीश कुमार एनडीए के पांचो घटक डालने सहमति दे दी है। 2025 से 30 फिर से नीतीश।

टैग्स