ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

PK के खुलासे से भूचाल.. JDU में महाभारत! पार्टी ने किया क्लियर- जिस मंत्री पर आरोप लगे वो जवाब दें, नीतीश पर 1 पाई का आरोप साबित करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ

Bihar News: प्रशांत किशोर के खुलासों से बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. जेडीयू सफाई देते हुए कहा है कि आरोपों का जवाब संबंधित मंत्री दें.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: प्रशांत किशोर ने सत्ता पक्ष में खलबली मचा दी है। शुक्रवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक साथ भाजपा और जदयू के कई नेताओं के बारे में बड़ा खुलासा किया है। इसके बाद बिहार की राजनीतिक तपिश बढ़ गई है। प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीके ने खुलासा किया है कि जब कोरोना का संकट था, तब स्वास्थ्य मंत्री संपति अर्जन कर रहे थे । कहने को वह कर्ज लेकर दिल्ली फ्लैट खरीद रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट में 2 करोड़ 12 लाख रुपए आए । यह रुपए कहां से आए मंगल पांडे को जवाब देना चाहिए। प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, सांसद संजय जयसवाल पर भी खुलासा किया।


वहीं प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के बेहद करीबी व ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि अशोक चौधरी ने हाल के दिनों में 200 करोड़ की संपत्ति स्वयं, बेटी व अन्य रिश्तेदारों के नाम पर बनाई है। बजाप्ता उन्होंने अशोक चौधरी के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि इन्होंने 38 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति खरीदी है जिसमें स्वयं,बेटी व अन्य शामिल हैं। 


प्रशांत किशोर के इस खुलासे के बाद जेडीयू ने अपने आप को किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ताओं ने अशोक चौधरी पर लगे आरोपी पर चुप्पी साध ली है। प्रवक्ताओं ने एक साथ यह कहा है कि पार्टी की साख और हमारे नेता की छवि सारे कार्यकर्ताओं के लिए एक अमूल्य धरोहर है।


इसकी शुरुआत विधान पार्षद व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने की। इसके बाद दूसरे प्रवक्ता नवल शर्मा, निहोरा प्रसाद यादव से लेकर कई प्रवक्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी और पार्टी की  मंशा स्पष्ट कर दी बिना। अशोक चौधरी का नाम लिए बिना बता दिया कि वह इस प्रकरण पर कुछ नहीं बोलेंगे। जिन पर आरोप लगे हैं, हवही इस मुद्दे पर अपना जवाब दें। पार्टी को इससे कोई लेना देना नहीं।


जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है....पार्टी की साख और नेता की छवि सारे कार्यकर्ताओं के लिए एक अमूल्य धरोहर है।मुझे गर्व है कि मैं नीतीश कुमार जी की पार्टी का प्रवक्ता हूं। भारतीय राजनीति में नीतीश कुमार का संत व्यक्तित्व ,  भ्रष्टाचार से लड़ने की उनकी अदम्य जिजीविषा और बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए उनके द्वारा उठाए गए शासकीय कदमों का पूरा बिहार साक्षी रहा है । पार्टी की साख और नेता की छवि सारे कार्यकर्ताओं के लिए एक अमूल्य धरोहर है।


वहीं मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लिखा... मा० मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों के कार्यकाल और पूरे राजनीतिक जीवन में अपनी ईमानदारी व सूचिता से राजनीति को नई परिभाषा दी है।कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो उन पर 1 पाई का आरोप साबित कर सके। जिन पर आरोप लगा है, वही जवाब दें। नीतीश जी = Zero Tolerance। मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के इसी लाइन को दल के अन्य प्रवक्ताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेयर किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता