ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Politics: मेरा बाप चारा चोर... पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर, तेजस्वी के बयान पर बिहार में सियासी संग्राम

Bihar Politics: बिहार की सियासत फिर से गरमा गई है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तेजस्वी यादव की विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है.

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की सियासत फिर से गरमा गई है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तेजस्वी यादव की विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। पटना के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर पोस्टर और कार्टून लगाए गए हैं, जिनमें तेजस्वी के बयान को लेकर हमला किया जा रहा है। पोस्टरों में बड़े अक्षरों में लिखा गया है, "मेरा बाप चारा चोर है," जो तेजस्वी यादव के उस बयान का संदर्भ है जिसने सियासी गलियारों में तूफान मचा दिया है।


यह विवाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बाद शुरू हुआ, जब तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "हमें पॉकेट पीएम और अचेत सीएम नहीं चाहिए," जिससे साफ था कि वे वर्तमान सरकार की नीतियों और नेतृत्व पर नाखुशी जाहिर कर रहे हैं। इस बयान ने एनडीए और उसके सहयोगी दलों को तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोलने पर मजबूर कर दिया है।