ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Politics: "कमल कमाल, बर्बादी के बीस साल", तेजस्वी का NDA पर तीखा हमला, इन मुद्दों पर कर दी सरकार की फजीहत

Bihar Politics: सोशल मीडिया पर पोस्टर वार जारी है, इस क्रम में अब एक और हमला करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने NDA को निशाना बनाया है

Bihar Politics
पोस्टर वार
© X
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: राजद के राजकुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक बार फिर से नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. अपने X अकाउंट पर एक मजेदार कार्टून साझा किया है जिसमें नीतीश कुमार एक टांग पर खड़े हैं और उनके एक हाथ में ट्रॉफी है.


इस ट्रॉफी पर लिखा हुआ है “कमजोर सीएम”. उसके अलावे इस पोस्ट में स्लोगन दिया है “कमल कमाल, बर्बादी के 20 साल”. साथ ही इस पोस्ट में तेजस्वी ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार को बेरोजगारी, पलायन, अपराध, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, बाढ़-सुखाड़, महंगाई, पेपरलीक इत्यादि के मुद्दों पर घेरा है.


बताते चलें कि इस तरह के पोस्टर वार का सिलसिला आजकल रोज देखने को मिल रहा है. चाहे NDA हो या फिर RJD.. कोई भी पार्टी इस मामले में अपने आप को पीछे नहीं रख रही है. केवल यही नहीं अब तो एक-दूसरे के विरोधियों के कार्यालय, पार्टी ऑफिस और आवास के बाहर भी पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं और जनता को अपने-अपने पक्ष में लेने की भरपूर कोशिश हो रही है.


देखना दिलचस्प होगा कि इस कड़ी में आगे NDA का खेमा अब किस तरह से तेजस्वी को जवाब देता है. इस तरह की सोशल मीडिया लड़ाई अब आगे होने वाले विधानसभा चुनाव तक जोर शोर से जारी रहेगी.