ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Politics: 'बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार'.. संजय राउत ने किया दावा

Bihar Politics: संजय राउत ने कहा है कि, “तहव्वुर को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन उसे तो बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान फांसी दी जाएगी।”

Bihar Politics
बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार-संजय राउत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से दिल्ली लाया गया है। 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को NIA हेडक्वार्टर की हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया है, जहां आज से 8 एजेंसियों की मौजूदगी में कैमरे के सामने पूछताछ शुरू होगी। लेकिन उसके यहां आते ही अलग तरह की सियासत शुरू हो गई है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने दावा करते हुए कहा है कि सरकार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी दे सकती है।


संजय राउत ने कहा कि भारत प्रत्यर्पित होने वाला तहव्वुर पहला आरोपी नहीं है। इससे पहले मुंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोपी अबू सलेम को भी भारत प्रत्यर्पित किया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भी भारत वापस लाया जाए।


शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को तुरंत फांसी की सजा दे दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, “तहव्वुर को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन उसे तो बिहार में विधानसभा चुनाव (जिसके इस साल के अंत तक होने की संभावना) के दौरान फांसी दी जाएगी।” उन्होंने कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए 16 साल से कानूनी लड़ाई चल रही थी और यह कांग्रेस के शासनकाल के दौरान शुरू हुई थी। उन्होंने कहा, इसलिए तहव्वुर राणा को वापस लाने का श्रेय किसी को नहीं लेना चाहिए।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता