ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: ‘दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज पूरी तरह से NDA के साथ’ संतोष सुमन का आरजेडी-कांग्रेस पर अटैक

Bihar Politics: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है दलित, पिछड़े व अति पिछड़ों के बिदकने से बिहार में राजद-कांग्रेस की इस बार लुटिया डुबने वाली है। यही वजह है

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है दलित, पिछड़े व अति पिछड़ों के बिदकने से बिहार में राजद-कांग्रेस की इस बार लुटिया डुबने वाली है। यही वजह है कि राहुल गांधी इस साल के अब तक बीते 5 महीने में पांचवी बार आगामी 06 जून को बिहार आकर अतिपिछड़ों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।


संतोष सुमन ने कहा कि दलित, पिछड़े व अतिपिछड़ों की अनदेखी करने वाले राजद-कांग्रेस को केवल इस तबके का वोट चाहिए। बिहार में 23 वर्षों तक पंचायत चुनाव नहीं कराने वाली राजद-कांग्रेस की सरकार ने जब 2001 में चुनाव कराया तो आरक्षण नहीं देकर अतिपिछड़ों की हकमारी कर ली। नतीजतन हजारों अतिपिछड़े जनप्रतिनिधि बनने से वंचित हो गए।


उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दलितों, पिछड़ों को लेकर घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस का मंसूबा उनके निर्धारित आरक्षण के एक हिस्से की कटौती कर उसे अल्पसंख्यकों को देना है। थोड़े दिन पहले ही राहुल गांधी ने अमेरिका में जाकर बयान दिया था कि उनकी सरकार बनी तो वे आरक्षण की व्यवस्था को ही खत्म कर देंगे।


उन्होंने कहा कि ऐसे में बिहार के दलितों, पिछड़ों व अतिपिछड़ों को राजद-कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। राजद-कांग्रेस के आतंक, दहशत और अपमान से भरे शासनकाल की यादें आज भी ताजा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता