ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

Bihar Politics: ‘सीटों को लेकर महागठबंधन में कोई तकरार नहीं’ सीट शेयरिंग पर बोले मुकेश सहनी

Bihar Politics: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने विराम लगाया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है और सीट शेयरिंग जल्द तय हो जाएगी।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज उन सभी कयासों पर विराम लगाया जिसमें महागठबंधन के घटक दलों में मतभेद की बात सामने आ रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महागठबंधन में बहुत जल्द सीट बंटवारा हो जाएगा। उन्होंने कहा सभी घटक दल के नेता एक दूसरे के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कहीं कोई मतभेद नहीं है। 


वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आज हुए पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा बिहार में लाठी तंत्र की सरकार है। छात्र नौकरी  के लिए जब सड़कों पर उतरते है तो पुलिस लाठी चार्ज करती है। आज तो तब हद हो गई जब शांतिपूर्व प्रदर्शन करने आले युवक कांग्रेस के नेताओं पर लाठी भांजी गई।


उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को चुनाव के समय हो बिहार की याद आती है। चुनाव समाप्त होने के बाद वे भी गायब हो जातें हैं। भाजपा और जदयू की जोड़ी को बिहार की जनता पहचान चुकी है और अब इन्हें जनता कभी सत्ता नहीं सौंपने जा रही है। 


वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने आगे जीएसटी स्लैब में परिवर्तन को लेकर कहा कि यह जीएसटी भी भाजपा सरकार ही लाई थी और अब उसमें कटौती कर खुद अपना पीठ भी थपथपा रही है। जीएसटी के लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए कि आठ साल तक उसने गरीबों से टैक्स वसूल किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता