ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले

Bihar Politics: BJP सांसद मनोज तिवारी ने चिराग पासवान, जातीय जनगणना, नीतीश कुमार, पवन सिंह और बिहार के विकास पर काफी कुछ कह दिया है।

Bihar Politics
नीतीश, मनोज, पवन और चिराग
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Politics: भोजपुरी अभिनेता और दिल्ली से BJP सांसद मनोज तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी माहौल गर्म कर दिया है। उन्होंने चिराग पासवान, जातीय जनगणना, नीतीश कुमार, और बिहार के विकास जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। तिवारी ने NDA की एकजुटता और बिहार में विकास के दावों को मजबूती से सामने रखा, साथ ही RJD और कांग्रेस पर तंज कसते हुए लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं हैं। 


चिराग पासवान के चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर तिवारी ने कहा कि चिराग NDA के एक प्रमुख नेता हैं और उनके फैसले का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा, “चिराग पासवान हमारे घटक दल के बहुत प्रमुख नेता हैं। निश्चित तौर पर उनका जो निर्णय होगा, उसे लेकर हम बाद में सोचेंगे।” वहीं, भोजपुरी स्टार पवन सिंह के BJP में शामिल होने और चुनाव लड़ने की अटकलों पर तिवारी ने रहस्य बनाए रखा, सिर्फ इतना कहा, “कुछ दिन इंतजार कीजिए।” यह बयान इस बात का संकेत है कि BJP बिहार में स्टार प्रचारकों और नए चेहरों के जरिए अपनी रणनीति को और मजबूत करने की योजना बना रही है।


जातीय जनगणना के केंद्र सरकार के फैसले पर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी द्वारा क्रेडिट लेने की कोशिश पर तिवारी ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “पहले इन लोगों ने क्यों नहीं कराया? नरेंद्र मोदी जी लोगों की भावनाओं का कद्र करते हैं। जनता की मांग थी, इसलिए केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना का आदेश दे दिया।” तिवारी ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए मोदी सरकार की तारीफ की और कहा कि यह सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम है। यह बयान बिहार में OBC और EBC वोटरों को लुभाने की BJP की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां जातिगत समीकरण चुनावी नतीजों को तय करते हैं।


RJD के दावे पर कि BJP विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार को साइडलाइन कर देगी, तिवारी ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “किसी की हिम्मत नहीं कि नीतीश कुमार को साइडलाइन कर दे।” तिवारी ने नीतीश की अगुवाई में NDA की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर है। उन्होंने RJD और कांग्रेस की महागठबंधन बैठकों पर तंज कसते हुए कहा, “बैठकें कर लें, लेकिन उनकी मंशा बिहार को सजाने या विकास करने की नहीं है। अगर किसी में बिहार को संवारने की मंशा है, तो वह NDA गठबंधन है। आज बिहार सज भी रहा है और संवर भी रहा है।” इन बातों के अलावा तिवारी ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर चिंता जताई और कहा, “लालू जी जल्द स्वस्थ हों, हम भगवती से उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं।”