ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Politics: ‘चोर आज चोरी के खिलाफ बोल रहा’ गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तीखा हमला

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “चोर आज चोरी के खिलाफ बोल रहा है।” चारा घोटाले का ज़िक्र करते हुए उन्होंने लालू तेजस्वी के खिलाफ खूब बरसे.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को चाहिए कि या तो वे अपने पिताजी से ज्ञान लें या फिर उन्हें ज्ञान दें। उनके पिताजी ने चारा घोटाले में सारा पैसा खा लिया, अगर वही पैसा बचा होता तो आज बिहार के गरीबों के घरों में शौचालय बन सकते थे, नल-जल पहुंच सकता था, आवास बन सकता था।


गिरिराज सिंह ने कहा कि आज चोर ही चोरी के खिलाफ बोल रहा है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। 11 साल से प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी देश सेवा कर रहे हैं और बिहार को भी हजारों-लाखों करोड़ की योजनाओं का तोहफ़ा दिया है। आज भी मोदी जी बिहार आकर उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और बिहार के सपनों को साकार करेंगे।


उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है और पूर्वांचल का मतलब बिहार है। बिहार के इतिहास और योगदान के बिना देश की प्रगति अधूरी है। मोदी जी ने वही विकास स्थापित किया है और विपक्ष उसी पर इठलाकर यात्राएं निकाल रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता