ब्रेकिंग
'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश

Bihar Politics: बिहार NDA का नेता कौन होगा..? इन चर्चाओं के बीच BJP कोर कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक, क्या निर्णय हुआ...?

Bihar Politics:बिहार बीजेपी के नेता दो दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत कोर कमेटी के स

Bihar Politics: बिहार NDA का नेता कौन होगा..? इन चर्चाओं के बीच BJP कोर कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक, क्या निर्णय हुआ...?
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics:बिहार बीजेपी के नेता दो दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत कोर कमेटी के सभी सदस्य शनिवार से ही दिल्ली में हैं। आज रविवार की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई है। सोमवार को भी कोर टीम की बैठक होगी,जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) शामिल होंगे।

शनिवार शाम भी गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दिल्ली आवास पर बैठक हुई थी । रविवार शाम बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक 2 घंटे से अधिक समय तक चली। भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कोर कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

बिहार बीजेपी कोर कमेटी में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। खासकर बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर फोकस किया गया। संगठन चुनाव में इस बार संगठन जिलों की संख्या 45 से 52 की जा रही है। नए संगठन जिला बनाने पर कोर कमेटी की मोहर लगी है। आज की बैठक में ट्रिपल सी पर विशेष जोर दिया गया । भाजपा नेताओं की बैठक में ट्रिपल सी यानी क्राईम, करप्शन पर कोई समझौता नहीं करना है। साथ ही तीसरा सी यानी कास्ट के चक्कर में भी नहीं पड़ना है । रविवार के बाद अब सोमवार को भी कोर कमेटी की बैठक होगी। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी . एल. संतोष समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता