ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

Bihar Politics: कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने इस मामले में किया बरी

Bihar Politics: कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को भागलपुर की एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को एक मामले में बरी कर दिया है.

Bihar Politics
कांग्रेस विधायक को राहत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: भागलपुर सदर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।


यह मामला 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान का है, जब एक मजिस्ट्रेट के बयान के आधार पर इशाक चक थाना में विधायक अजीत शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय (एडीजे-3) दीपक कुमार की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि, विधायक अजीत शर्मा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। इसलिए सभी आरोपियों को रिहा किया जाता है।


कोर्ट के फैसले के बाद विधायक अजीत शर्मा ने खुशी जताई और कहा कि, चुनाव के समय आदर्श आचार संहिता लागू रहती है, ऐसे में कई बार छोटी-मोटी बातें सामने आती हैं लेकिन मैं न्यायपालिका का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने सच्चाई को पहचाना। मेरा इस मामले से कोई संबंध नहीं था। मैं जनता का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर हमेशा भरोसा बनाए रखा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता