ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

बिहार पर पूरी तरह से चढ़ा चुनाव का रंग, नीतीश के नए पोस्टरों से पटा पटना

PATNA : बिहार में चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है और ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है. जाहिर है वक्त कम है इसलिए हर राजनीतिक दलों के अंदर खाने तैयारिय

बिहार पर पूरी तरह से चढ़ा चुनाव का रंग, नीतीश के नए पोस्टरों से पटा पटना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है और ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है. जाहिर है वक्त कम है इसलिए हर राजनीतिक दलों के अंदर खाने तैयारियों को लेकर बेचैनी बढ़ी हुई है. नए दौर की सियासत में पोस्टरों की भूमिका बेहद अहम होती है और यही पोस्टर बताते भी हैं की अब चुनाव का रंग चढ़ चुका है. 


बिहार की राजधानी पटना अब चुनाव के रंग में पूरी तरह से सराबोर है. पटना में आज कई जगहों पर सीएम नीतीश कुमार के नए पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही तस्वीर है. पोस्टर के जरिए यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि अगर नीतीश कुमार अपने काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो उनका काम वाकई में इतना बेहतर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी तारीफ करते रहे हैं. 


जाहिर है संकेत साफ है हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के दूसरे बड़े नेताओं ने जिस तरह से नीतीश कुमार की तारीफ की है जेडीयू उसको भुलाने की कोशिश में लगी है.कल पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के बड़े नेता शाहनवाज हुसैन ने भी कहा कि नीतीश कुमार ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है.


नीतीश के नए पोस्टर में लिखा गया है आधुनिक बिहार को गन्ने में नीतीश जी की अहम भूमिका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को इस पोस्टर में कोट किया गया है. पोस्टर के नीचे एक नारा भी है 'न्याय के साथ तरक्की नीतीश की बात पक्की. आज सुबह-सुबह बेली रोड में तीन जगहों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं और पटना में कई अन्य जगहों पर लगाए जाने हैं.