ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

बिहार में BJP के तोते उड़ गये थे और दिल्ली में स्कूटर पार्टी बन गयी थी, बोले शत्रुघ्न सिन्हा..400 पार कहने वाले को देश की जनता कर देगी खामोश

PATNA: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। बिहार में सात चरण में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अभिनेता व टीएमसी सांस

बिहार में BJP के तोते उड़ गये थे और दिल्ली में स्कूटर पार्टी बन गयी थी, बोले शत्रुघ्न सिन्हा..400 पार कहने वाले को देश की जनता कर देगी खामोश
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। बिहार में सात चरण में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अभिनेता व टीएमसी सांसद ने पहली प्रतिक्रिया दी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। कहा कि इससे पहले जब बिहार में चुनाव हुआ तब बीजेपी ने जीत का दावा किया था क्या हुआ सबने देखा बिहार में तोते उड़ गये और दिल्ली में बीजेपी स्कूल पार्टी बनकर रह गयी। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी 400 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। 400 पार कहने वाले को देश की जनता खामोश कर देगी। 


बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। बिहार में सात चरण में चुनाव होंगे जबकि झारखंड में एक चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। वही 7 मई को तीसरे चरण में 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 13 मई को चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 20 मई को 5वें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वही 25 मई को 6वें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी जबकि 1 जून को 7वें चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा और 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।  


लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव बहुत ज्यादा चैलेजिंग हो सकता है। भाजपा हर बार दावा करती है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। लेकिन दिल्ली और बंगाल में क्या हुआ सबने देखा। दिल्ली में दावा किया था टू थर्ड लेकर आएंगे लेकिन टू थर्ड तो नहीं आई थी दो तीन सीटे आ गयी थी। उसी तरह बंगाल में अबकी बार 200 पार कहा था लेकिन जैसे-तैसे बड़ी मुश्किल से 77 सीटें आई थी। अब 400 पार का दावा कर रहे हैं उसी औसत से यदि चले तो डेढ़ सौ पौने दो सौ सीटे आ सकती है। भाजपा इस तरह की बात इसलिए कहती हैं कि इससे कार्यकर्ताओं में जोश बना रहे। कहने वाले तो बहुत कोई आते हैं करके कहां तक दिखाते हैं यही अब देखना है। 


बिहार में बीजेपी के नेताओं ने कहा था कि दो तिहाई लेंगे लेकिन बिहार में तोते उड़ गये दिल्ली में कहा था कि तो तिहाई लेंगे तो वहां दो तीन सीटे में मिल गयी स्कूटर पार्टी बीजेपी बन गयी। हाल में दीदी ओर दीदी का अपमान करने के बाद बंगाल में कहा था कि अबकी बार दो सौ बार कहा तो 77 पर सिमट गये। बंगाल में ममता जी को कोई चैलेंज नहीं है। ये बात और है कि बंगाल की ममता जी से आज पूरे देश की राजनैतिक व्यवस्था को चैलेंज मिल रहा है। ईडी, सीबीआई दवाब में काम कर रहे हैं। 96 प्रतिशत से ज्यादा केस विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर है। जो बाकी लोग हैं वो भाजपा में जाकर वॉशिंग मशीन में धूल चुके हैं। ये कोई नई बात नहीं है देश की जनता इसका बखूबी जवाब देगी।


 वही बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार पर पूछे गये मीडिया के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने खामोश कहा और फिर वहां से आवास के लिए रवाना हो गये। जाते-जाते शत्रुघ्न सिन्हा ने यह जरूर कहा कि 400 पार कहने वाले को देश की जनता खामोश कर देगी। विपक्षी पार्टियों की तैयारी बहुत ही जबरदस्त है। देश की जनता का साथ और आशीर्वाद विपक्षी पार्टियों को मिल रहा है। ममता बनर्जी आज के दिन भी देश की सर्व शक्तिशाली, सबसे ज्यादा लोकप्रिय ममतामयी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।  2004 में जब मैं बीजेपी में था उस समय अटल बिहारी वाजयेपी पीएम थे तब इंडिया साइनिंग का नारा हुआ था और क्या-क्या बातें नहीं हुई थी हमलोग देखते रह गये और मनमोहन सिंह पीएम बने और दस साल तक रहें भी इस बार भी ऐसा लग रहा है कही 2004 वाली स्थिति ना आ जाए। 


टैग्स