ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

बिहार में तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर शहरों में बुधवार को सतही पछुआ हवा 20 से 30 और झोंके के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का पुर्वानुमान है। इसके प्रभाव से अगले

बिहार में तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर शहरों में बुधवार को सतही पछुआ हवा 20 से 30 और झोंके के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का पुर्वानुमान है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आएगा। इस कारण लोगों को ठंड का एहसास होगा। 


वहीं, तीन दिनों के बाद  न्यूनतम तापमान में एक बार फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि शुरू होगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी सहित 11 जिलों के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई। पटना और गया में सुबह के समय घना कोहरा और प्रदेश के अधिकतर शहरों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 11 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज और सबसे गर्म जिला 25.7 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी रहा।


उधर, पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान में 2.2 और अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 20.9 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर बाद हल्के स्तर की धूप निकली। इस कारण सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा था, लेकिन धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली।