ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई

बिहार में रमजान पर सियासत: ललन सिंह ने BJP को दिया जवाब, बोले- नहीं चलेगी धर्म के नाम पर दुकानदारी

PATNA: रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को सरकार की तरफ से छूट देने के एलान के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी ने मुसलमानों को छूट दिए जाने पर मुख्यमंत

बिहार में रमजान पर सियासत: ललन सिंह ने BJP को दिया जवाब, बोले- नहीं चलेगी धर्म के नाम पर दुकानदारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को सरकार की तरफ से छूट देने के एलान के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी ने मुसलमानों को छूट दिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि आखिर सरकार मुसलमानों पर इतनी मेहरबान क्यों हैं और हिन्दुओं को भी इस तरह का लाभ मिलना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोपों का जेडीयू करारा जवाब दिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि ऐसी मानसिकता के लोग जगह-जगह भरे पड़े हैं और धर्म के नाम पर अपनी दुकानदारी चला रहे हैं।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी को जवाब देते हुए कहा कि देश में जो सरकार चल रही है, उसमें ऐसी मानसिकता के लोग जगह-जगह भरे पड़े हैं और धर्म के नाम पर दुकानदारी चला रहे हैं। भाजपा इस देश में धार्मिक उन्माद फैलाना चाह रही है। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से यह कोशिश करते रहे हैं कि सामाजिक सदभाव बना रहे और इसके लिए जो भी उचित होता वे उसको करते हैं। इसी सोंच की तरह सरकार ने मुसलमानों को रमजान के मौके पर छूट देने का फैसला लिया है। बीजेपी के लोगों को हर चीज में बस धर्म ही दिखता है।


इस दौरान ललन सिंह ने कथित ठग किरण भाई पटेल के मामले को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आखिर कैसे एक ठग को जेड प्लस की सुरक्षा मिल गई और वह कैसे सुरक्षा बैठकों में शामिल होता रहा। बीजेपी की सरकार ने किसी को भी वाई और जेड श्रेणी की रक्षा देना रेवड़ी बांटने के समान बना दिया है और उसे स्टेटस सिबॉल के रूप में देखा जा रहा है। वहीं ओवैसी के बिहार दौरे पर ललन सिंह ने कहा कि बिहार में आने पर किसी को भी रोक नहीं है। बिहार में घूमने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। अमित शाह भी आ रहे हैं तो आते रहे, 2015 में भी बिहार में कैंप किए हुए थे, क्या हुआ था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता