ब्रेकिंग
‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो

बिहार में कल हुंकार भरेंगे अमित शाह, ये रहा मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर शनिवार को बिहार पहुंचेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे वापस दिल्ली लौट जा

बिहार में कल हुंकार भरेंगे अमित शाह, ये रहा मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर शनिवार को बिहार पहुंचेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। भारत और नेपाल की सीमा को सील कर दिया गया है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11:30 बजे पश्चिम चंपारण के जैन साहू हाई स्कूल के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। पटना में उनके दो कार्यक्रम पहले से निर्धारित हैं।


शाम चार बजे केंद्रीय गृह मंत्री पटना के बाबू सभागार पहुंचेंगे, जहां वे स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित "किसान-मजदूर समागम" को संबोधित करेंगे। किसान-मजदूर समागम को संबोधित करने के बाद अमित शाह शाम 6 बजे पटना सिटी के तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचेंगे और गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे। इसके बाद वे वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

टैग्स