ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार में बढ़ते क्राइम पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला, कहा - अब यहां माफिया राज है ...

PATNA : बिहार ने अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। आम तो आम ख़ास लोग भी अपराधियों के चंगुल से बच नहीं पा रहे हैं। इसका उदाहरण हाल में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता

बिहार में बढ़ते क्राइम पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला, कहा - अब यहां माफिया राज है ...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार ने अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। आम तो आम ख़ास लोग भी अपराधियों के चंगुल से बच नहीं पा रहे हैं। इसका उदाहरण हाल में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में देखने को भी मिली है। ऐसे में अब आज जब बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शूरू हुआ हो तो पहले ही दिन विधान परिषद की नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने कहा कि "बिहार में माफिया राज है"।


दरअसल , आज सोमवार से ही बिहार विधानमंडल में मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। पांच दिनों तक यह सत्र चलेगा।  आज पहले दिन अनुपूरक बजट पेश हुआ। ऐसे में बिहार विधान परिषद की नेता विरोधी दल राबड़ी देवी आरजेडी सुप्रीमो के साथ दिल्ली नहीं गईं। उन्होंने भी सरकार पर हमला बोला है. राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में माफिया का राज है, बिहार में जंगलराज है, गुंडाराज।


वहीं, राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद के सभापति के लिए अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम तो इनका समर्थन करते ही है। हम लोगों ने अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर यह भी कहा कि आज सत्र का पहला दिन है.।हाउस (सदन) में अपराध पर आगे बोलेंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता