ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ही होंगे महागठबंधन के सीएम फेस, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का बड़ा बयान

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा के बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि अगर महागठबंधन को बहुमत मिलता है तो तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

Bihar Politics:
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर जारी चर्चाओं पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर महागठबंधन को बहुमत मिलता है तो मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल से ही होगा और तेजस्वी यादव सीएम पद के चेहरे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर गठबंधन में किसी प्रकार का भ्रम या मतभेद नहीं है।


कन्हैया कुमार ने जोर देकर कहा कि चुनाव में असली मुद्दों पर ध्यान देना जरूरी है और विपक्षी दल सीएम फेस को लेकर भ्रम फैलाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा की रणनीति साफ है। जैसे ही मौका मिलेगा, वे नीतीश कुमार को हटाकर अपना नेता मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पहले क्षेत्रीय दलों का समर्थन लेती है और बाद में उन्हें खत्म करने की कोशिश करती है।


एक इंटरव्यू में कन्हैया ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा पिछले चुनावों से कहीं तेज है। उन्होंने भाजपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर जैसे सांप्रदायिक मुद्दों को न उठाने पर तंज कसते हुए कहा कि जनता इसका नकारात्मक जवाब देगी, क्योंकि यह देश की अस्मिता से जुड़ा मुद्दा है और इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।


महागठबंधन के भीतर छोटे-बड़े दलों के महत्व पर उन्होंने कहा कि अगर आप एक कार को देखें, तो क्लच, ब्रेक और रियर व्यू मिरर सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने स्वीकार किया कि राजद सबसे बड़ी पार्टी है, उसके पास सबसे अधिक विधायक हैं और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं, इसलिए गठबंधन का नेतृत्व उनकी ही जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने वीआईपी जैसे अन्य घटक दलों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता