ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी : GDP सेक्टर में दिल्ली को पछाड़ बना देश में नंबर वन,जानिए कितना हुआ ग्रोथ

PATNA : बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य ने सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी सेक्टर में बीते वर्ष से शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। स्थ

बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी : GDP सेक्टर में दिल्ली को पछाड़ बना देश में  नंबर वन,जानिए कितना हुआ ग्रोथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य ने सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी सेक्टर में बीते वर्ष से शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। स्थल पर जीडीपी की बढ़ोतरी में बिहार ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बिहार में वर्ष 2022 - 23 में वृद्धि दर 10.64 फीसदी रही जो देश का सर्वाधिक है। इस पूरी लिस्ट में बिहार के अलावा एकमात्र असम ही है जिसने 10.16 फ़ीसदी के वृद्धि हासिल की है। इससे पहले इस मामले में बिहार का तीसरा स्थान था।


दरअसल, असम के गुवाहाटी में 7 से 11 अगस्त को हुई बैठक में बिहार के संबंध में यह आंकड़ा सार्वजनिक रूप से सामने आया। हालांकि यह जानकारी पहले ही आ गयी थी, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया गया था। बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व योजना एवं विकास विभाग के निदेशक संजय पंसारी व उपनिदेशक रश्मि कुमारी ने किया। यहां पांच दिवसीय बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। 


वहीं, इस उपलब्धि को लेकर सरकार के योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार ने जीडीपी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। स्थिर मूल्य पर बिहार ने सारे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। बीते साल बिहार तीसरे स्थान पर था। हमने विकास के अपने मापदंड बनाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर सेक्टर में सफलता हासिल की। 


आपको बताते चले कि,  प्राथमिक सेक्टर में बेहतर काम करने के कारण बिहार ने इस सेक्टर में शानदार तरक्की हासिल की है। प्राथमिक सेक्टर में बिहार ने डेढ़ गुनी प्रगति की है। राज्य में कृषि, वानिकी, मत्स्य और पशुधन के प्रक्षेत्र में बिहा अपेक्षाकृत अधिक तेजी से विकास किया है। बिहार की जीडीपी में पिछले साल 10.98 फीसदी की वृद्धि हुई थी। इस सूची में वह आंध्र प्रदेश और राजस्थान से पीछे था।