ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कोरोना काल में चुनाव संभव नहीं, कई राजनीतिक दलों ने आयोग का दरवाजा खटखटाया

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के दौरान विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है. विधानसभा चुनाव कोरोना काल में न हो. इसके लिए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

 PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के दौरान विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है. विधानसभा चुनाव कोरोना काल में न हो. इसके लिए कई राजनीतिक दलों ने एक साथ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने साझा रूप से चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कई बिंदुओं की चर्चा है.

सभी दलों ने कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव कराए जाने को सही नहीं मानते हुए इन राजनीतिक दलों ने परंपरागत चुनाव के लिए संक्रमण खत्म होने तक का इंतजार करने की बात कही है. 

सभी दलों ने कहा कि सत्ताधारी दलों द्वारा प्रचार करने संबंधी जो प्रस्ताव दिए गए हैं. उससे ऐसा लगता है कि वर्चुअल रैली, प्राइवेट और सरकारी चैनलों, सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार का भारी खर्चवाला कारपोरेट तरीका अपनाकर वास्तविक और पारंपरिक चुनाव पर प्रतिबंध लगाकर अन्य दलों का दूर रखना चाहते हैं. यह भारतीय प्रजातंत्र को समाप्त करने की दिशा में एक खतरनाक कदम है. 

चुनाव आयोग से सभी दलों ने कहा कि धनवान पार्टी पहले से ही वर्चुवल रैली में जुट गई है. जिसका खर्च खुद वहन कर रही है. ऐसे खर्च की कोई सीमा चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित नहीं है. चुनाव आयोग आचार संहिता से पहले उम्मीद्वारों की खर्च सीमा तो तय कर दिया जाए. 



टैग्स