ब्रेकिंग
Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट

‘बिहार के इन दो महान विभूतियों को भी मिले भारत रत्न’ मांझी की प्रधानमंत्री मोदी से बड़ी मांग

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न देने का एलान करने के बाद उसको लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्र सरकार की घोषणा के बा

‘बिहार के इन दो महान विभूतियों को भी मिले भारत रत्न’ मांझी की प्रधानमंत्री मोदी से बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न देने का एलान करने के बाद उसको लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद सभी दलों में इसका क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। वहीं अब अलग-अलग लोगों को भारत रत्न देने की भी मांग उठने लगी है।


एक तरफ जहां डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने काशी राम को भारत रत्न देने की मांग की है तो वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी बिहार के दो महान विभूतियों को भारत रत्न देने की मांग उठा दी है। मांझी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो गारंटी देते हैं उसे पूरा करते हैं। केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न  देने की घोषणा कर न केवल उनका सम्मान बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान को बढ़ाने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार के माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी को भी भारत रत्न का सम्मान मिले। दशरथ मांझी ने समाज दबे कुचले लोगों के लिए बहुत कुछ किया। इसके अलावा उन्होंने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के लिए भी भारत रत्न का सम्मान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था की मोदी है तो मुमकिन है आज ये बात साबित हो गई।