ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार हैं या कांग्रेस ? कैबिनेट विस्तार के दावे पर BJP का तीखा सवाल

PATNA: कांग्रेस ने दावा किया है कि 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के बाद नीतीश कैबिनेट का एक बार फिर विस्तार होगा। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है

बिहार के सीएम नीतीश कुमार हैं या कांग्रेस ? कैबिनेट विस्तार के दावे पर BJP का तीखा सवाल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: कांग्रेस ने दावा किया है कि 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के बाद नीतीश कैबिनेट का एक बार फिर विस्तार होगा। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि कांग्रेस कोटे से दो जबकि आरजेडी कोटे से एक मंत्री बनेंगे। कांग्रेस के इस दावे पर बीजेपी ने सवाल उठाया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पूछा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं या कांग्रेस। सम्राट चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन के लोगों ने मुख्यमंत्री को हाईजैक कर लिया है।


दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने मदन मोहन झा को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी थी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचते ही अखिलेश प्रसाद सिंह ने नीतीश पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा था कि संख्या के हिसाब से कैबिनेट में कांग्रेस की हिस्सेदारी तय हो और कांग्रेस कोटे से दो और मंत्री नीतीश कैबिनेट में बनाए जाएं। कांग्रेस की इस मांग पर महागठबंधन में राजनीति भी खूब हुई थी।


पिछले दिनों जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार हुआ और आनन-फानन में जेडीयू कोटे से रत्नेश सदा को मंत्री बना दिया गया लेकिन कांग्रेस की उस मांग पर न तो नीतीश ने विचार किया और ना ही महागठबंधन के किसी और नेता ने ही कांग्रेस की मांग को तरजीह दी। अब जब 23 जून को राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं तो कांग्रेस ने फिर से अपनी उस मांग को दोहराया है और दावा किया है कि 23 जून की बैठक के बाद एक बार फिर नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा।


कैबिनेट विस्तार के कांग्रेस के इस दावे पर बीजेपी ने सवाल उठाया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर बड़ा आरोप लगा दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीतिक तौर पर हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। मुख्यमंत्री की तरफ से कैबिनेट विस्तार को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं कही गई है, तो आखिर किस आधार पर कांग्रेस कैबिनेट विस्तार का दावा कर रही है। सम्राट चौधरी ने पूछा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं या कांग्रेस के लोग सीएम हो गए हैं। ऐसा लगता है कि महागठबंधन के लोगों ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है।