ब्रेकिंग
धान खरीद में फर्जीवाड़ा: घोटाले का आरोपी पैक्स अध्यक्ष निलंबित, 50 लाख से अधिक की गड़बड़ी का मामलापटना से नालंदा तक EOU की बड़ी रेड, पैक्स अध्यक्ष संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंपपटना मेट्रो निर्माण में आएगी और तेजी, चिड़ियाघर से इनकम टैक्स गोलंबर तक रूट डायवर्जन की तैयारी; तीन जगह बनेंगे स्टेशनदरभंगा एयरपोर्ट पर खुलेगा बिहार का दूसरा फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, युवाओं के लिए सुनहरा मौकाRJD एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ पटना में विवादित पोस्टर, किसने बताया 'बिहार का नटवरलाल'?धान खरीद में फर्जीवाड़ा: घोटाले का आरोपी पैक्स अध्यक्ष निलंबित, 50 लाख से अधिक की गड़बड़ी का मामलापटना से नालंदा तक EOU की बड़ी रेड, पैक्स अध्यक्ष संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंपपटना मेट्रो निर्माण में आएगी और तेजी, चिड़ियाघर से इनकम टैक्स गोलंबर तक रूट डायवर्जन की तैयारी; तीन जगह बनेंगे स्टेशनदरभंगा एयरपोर्ट पर खुलेगा बिहार का दूसरा फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, युवाओं के लिए सुनहरा मौकाRJD एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ पटना में विवादित पोस्टर, किसने बताया 'बिहार का नटवरलाल'?

कलेजा पर फटाफट गोली-फटाफट गोली! अपराध का सनक चढ़ गया था रामधनी यादव को? पुलिस एनकाउंटर पर बोली JDU

Bihar Politics: भागलपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड रामधनी यादव के एनकाउंटर पर जेडीयू ने बयान देते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का राज कायम रहेगा।

Bihar Politics
अब कलेजा पर चलेगी गोली!
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार की शाम हुए शूटआउट के मास्टरमाइंड रामधनी यादव को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के इस बड़े एक्शन को बिहार में ‘सम्राट मॉंडल’ की शुरुआत माना जा रहा है। सरकार की सहयोगी जेडीयू ने कहा है कि बिहार में अब अपराधियों के सीने पर गोली चलेगी।


दरअसल, मंगलवार की शाम नकाबपोश हमलावरों ने भागलपुर में सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


इस घटना को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई। विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसी बीच पुलिस जांच में सामने आया कि इस हमले का मास्टरमाइंड नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधनी यादव था। बुधवार सुबह छापेमारी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।


पुलिस के इस एक्शन पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया सामने आई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि रामधनी यादव को अपराध का सनक चढ़ गया था। सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का परिवार और बच्चे रो रहे हैं। लोकतंत्र में जनता के चुने सभापति पर गोलियों की बौछार बर्दाश्त नहीं होगा।


नीरज ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। अभी तक तो पैर में गोली लग रही थी, पुलिस पर हमला करने की कोशिश किया तो अब कलेजा पर फटाफट गोली चलेगी। उन्होंने अपराधियों को चेताया कि अगर वे अपराध करेंगे तो इसका अंजाम कड़ा ही नहीं होगा बल्कि ऐसी कार्रवाई होगी जिसे नजीर के रूप में देखा जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता