ब्रेकिंग
Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस

बिहार IPS विवाद: विकास वैभव के जवाब का ACS होम करेंगे समीक्षा, बताया क्यों किया था ट्वीट

PATNA : आईजी विकास वैभव और डीजी शोभा आहोतकर के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आईजी विकास वैभव ने अपने कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने 7 पन्नों में अपना ज

बिहार IPS विवाद:  विकास वैभव के जवाब का  ACS होम करेंगे समीक्षा, बताया क्यों किया था ट्वीट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आईजी विकास वैभव और डीजी शोभा आहोतकर के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आईजी विकास वैभव ने अपने कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने 7 पन्नों में अपना जवाब लिखकर विभाग के प्रमुख सचिव चेतन्य प्रसाद को भेजा है। जिसके बाद अब इनके जब आप की समीक्षा की जा रही है।


मालूम हो की, विकास वैभव के जवाबों का अब गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव समीक्षा करेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अपर मुख्य सचिव ने 11 फरवरी को विकास वैभव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। विकास वैभव को 7 दिनों के अंदर जवाब देना था। जिसके बाद उन्होंने समय रहते अपना जवाब गृह विभाग को भेज दिया। जिसके बाद अब गृह विभाग के प्रमुख सचिव विकास वैभव के जवाब की समीक्षा करेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, गृह विभाग के तरफ से विकास दोनों सर इतने सवाल पूछे गए थे उस पर उन्होंने बिंदुवार तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट किया है कि किस तरीके से उनके साथ डीजी ने बुरा बर्ताव किया है। विकास वैभव ने बताया कि किस तरह उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया है कि मेरे अलावा कई अन्य अधिकारी भी हैं जिनके साथ डीजी ने इस तरह का बर्ताव किया है।


विकास एवं ने अपने इस पत्र में यह भी बताया है कि इसी दुर्गा के चलते उन्होंने पहले ही विभाग से अनुरोध किया था कि वहां से तबादला किया जाए। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट डालने के संबंध में यह कहा है कि मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने रात में यह पोस्ट डाला था। हालांकि बाद में उन्होंने तुरंत उसे डिलीट भी कर दिया था।


 आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले विकास वैभव ने ट्विटर पर होमगार्ड डीजी शोभा आहोतकार पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि यात्री मन बहुत दुखी है, उन्हें रोज - रोज अपने डीजी मैडम यानी शोभा अहोतकर से गाली सुननी पड़ रही है। इतना ही नहीं उन्हें छुट्टी भी नहीं दी जा रही है। विकास भगत के इस ट्वीट पर भूचाल आ गया था और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा। कुछ लोग इसे बिहारी अस्मिता का सवाल बना रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ इसे सियासी रंग भी दिया जा रहा था। जिसके बाद सीएम नीतीश ने विकास वैभव को सलाह देते हुए इस पूरे मामले की रिपोर्ट अपने पास तलब की थी।