ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत

बिहार: IAS केके पाठक ने यूनिवर्सिटी को दी चेतावनी, तीन महीने में समय पर लाए सत्र; नहीं तो होगा ये काम

PATNA : बिहार में जबसे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की केके पाठक को दी गई है तब से वह लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पाठक लगातार स्कूली शिक्षा से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर की शि

बिहार: IAS केके पाठक ने यूनिवर्सिटी को दी चेतावनी, तीन महीने में समय पर लाए सत्र; नहीं तो होगा ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जबसे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की केके पाठक को दी गई है तब से वह लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पाठक लगातार स्कूली शिक्षा से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने राज्य के सभी यूनिवर्सिटी को लेकर नया निर्देश जारी किया है।


केके पाठक ने कहा है कि, राज्य के सभी यूनिवर्सिटी 15 दिनों के अंदर अकादमिक कैलेंडर, परीक्षा कैलेंडर सहित अन्य कैलेंडर शिक्षा विभाग को प्रस्तुत करें। सभी यूनिवर्सिटी के वीसी को यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके तरफ से दिए गए कैलेंडर का गजट नोटिफिकेशन करवाया जाएगा। इसलिए किसी भी हाल में सत्र लेट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि, यूनिवर्सिटी में  देरी से चल रहे परीक्षा और अकादमिक सत्र तीन माह के अंदर नियमित कर लिया जाए। इसके अलावा पाठक ने सख्त लहजे में यह भी कहा है कि यदि तय समय पर काम पूरा नहीं किया जाएगा तो फिर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी शीर्ष पदाधिकारियों और जवाबदेह अफसरों तक के वेतन बंद कर दिये जाने तक का निर्देश जारी किया गया है। पाठक ने साफ़ कहा है कि, सत्र नियमित करने के मामले में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 


वहीं, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि, राज्य के अंदर मौजूद सभी यूनिवर्सिटी 15 दिन के अंदर अकादमिक कैलेंडर, परीक्षा कैलेंडर सहित अन्य कैलेंडर विभाग को प्रस्तुत करें। उन्होंने कुलसचिवों को दो टूक बता दिया कि उनके दिये कैलेंडर का गजट नोटिफिकेशन कराया जायेगा। हर हाल में सत्र नियमित हो। इसके लिए यदि टीचरों को अधिक समय तक पढ़ाना पड़े तो उसमें परहेज नहीं करना है। 


आपको बताते चलें कि, राज्य के अधिकतर विश्वविद्यालयों के सत्र लेट चल रहे हैं। परीक्षा निलंबित है। मुख्य रूप से जयप्रकाश विवि, मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विवि, वीर कुंवर सिंह विवि, पीपीयू, मगध विवि और कामेश्वर प्रसाद सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के शैक्षणिक एवं परीक्षा सत्र काफी विलंब से चल रहे हैंं। अब इन सभी को सख्त चेतावनी दी गयी है।