ब्रेकिंग
संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी

Bihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...

Bihar News: बिहार में विधायकों और अधिकारियों के बीच प्रोटोकॉल को लेकर सरकार ने सख्त निर्देश जारी किया है।अधिकारियों को विधायकों के फोन का तत्काल जवाब देने, पत्राचार की सूचना देने और उनके कार्यालय आने पर सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया गया

विधायक अपमान, सांसद अपमान, अफसरशाही,Bihar News, Bihar Government, Bihar Bureaucracy, विधायक प्रोटोकॉल, बिहार अफसरशाही, सामान्य प्रशासन विभाग, मोहम्मद सोहैल, बिहार विधानसभा, जनप्रतिनिधि सम्मान, Bihar P
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अफसरशाही चरम पर है. सूबे में स्थिति ऐसी है कि विधायकों-सांसदों के साथ शिष्टाचार -प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा. हाल ही में मधुबनी में सत्ताधारी दल के दो सांसदों का मामला सामने आ चुका है. अब सरकार ने सभी अधिकारियों से कहा है कि विधायकों से पूरी शिष्टाचार से बात करें, प्रोटोकॉल का पालन करें.


सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों के प्रति राज्य के सभी अधिकारी अपेक्षित प्रोटोकॉल एवं शिष्टाचार का अनुपालन करें. सरकार के पत्र में कहा गया है कि 17 जुलाई 2026 को विधानसभा अध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारी की बैठक ली थी. जिसमें विधायकों के प्रति अपेक्षित प्रोटोकॉल एवं शिष्टाचार के प्रभावी अनुपालन के संबंध में दिशा निर्देश निर्गत करने को कहा था. 


सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र में कहा गया है कि अगर विधायक मोबाइल पर फोन करते हैं तो तत्काल उत्तर दें. विशेष परिस्थिति में किसी कारण से आप कॉल रिसीव नहीं करते हैं, तब उन्हें यथाशीघ्र फोन कॉल कर संवाद स्थापित करें. विधायकों से प्राप्त पत्राचार की प्राप्ति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं. साथ ही उस पर की गई कार्रवाई या वर्तमान स्थिति के बारे में समय सीमा के अंदर सभी सदस्यों को अवगत कराएं. जब कोई विधायक-विधान पार्षद अधिकारी के कार्यालय में भेंट करने आएं, तब उनके पद एवं गरिमा के अनुरूप प्रोटोकॉल, शिष्टाचार दें. साथ ही सम्मानजनक व्यवहार करें. 

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने इस संबंध में पूर्व में किए गए पत्राचार का हवाला दिया है. साथ ही स्पष्ट किया है कि विधायकों से पूरे तौर पर शिष्टाचार से बात करें और प्रोटोकॉल का पालन करें.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता