ब्रेकिंग
हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईहाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाई

Bihar Election 2025: बीजेपी बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिखाएगी पीएम मोदी की फिल्म, शुरू हुआ 'सेवा रथ' अभियान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा अभियान, पीएम मोदी की प्रेरणादायी फिल्म 'चलो जीते हैं' सभी 243 विधानसभाओं में दिखाई जाएगी। पटना से 243 सेवा रथ रवाना।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।


बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन और संघर्षों पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ को बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में दिखाने का फैसला किया है। यह फिल्म राज्य भर में जनता को दिखाई जाएगी ताकि प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा से लोगों को प्रेरणा मिल सके।


इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को पटना के गांधी मैदान से हुई, जहां से 243 'सेवा रथों' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन रथों के जरिए हर विधानसभा क्षेत्र में यह फिल्म दिखाई जाएगी और पार्टी का सेवा संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।


बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी मैदान, पटना से ‘चलो जीतें हैं’ अभियान के तहत 243 सेवा रथों को रवाना किया गया। ये सिर्फ वाहन नहीं, बल्कि संगठन की उस सोच का प्रतीक हैं जो हर नागरिक तक सेवा और समर्पण का संदेश पहुंचाने का संकल्प रखते हैं।”


बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और बीजेपी इसे 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मना रही है। इस मौके पर शुरू किया गया यह अभियान चुनाव से पहले जनता के बीच पार्टी की छवि को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि यह फिल्म लोगों को यह सिखाएगी कि सेवा, संघर्ष और संकल्प ही समाज में वास्तविक बदलाव लाने की ताकत रखते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता