ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा एलान, पटना पहुंचे केजरीवाल के नेता ने बताया चुनावी प्लान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पटना में कहा कि पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव में ताकत दिखाएंगे केजरीवाल
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य की सियासत में एंट्री की तैयारी कर ली है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पटना पहुंचकर बड़ा ऐलान किया कि आप बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी।


संजय सिंह ने कहा कि, बिहार में आप अपने उम्मीदवार उतारेगी। सीटों के तालमेल और रणनीति को लेकर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और स्थानीय इकाई मिलकर निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी अब बिहार में संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है।


इस दौरान संजय सिंह ने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सुशासन के दावों की पोल हर रोज खुल रही है। पीएम मोदी बिहार में प्यार जताते हैं, लेकिन दिल्ली में बीजेपी नेता बिहार के लोगों को दुश्मन समझते हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में वर्षों से रह रहे बिहार और यूपी के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया, उन्हें बांग्लादेशी कहकर अपमानित किया गया। संसद में इस मुद्दे को उठाने का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि, बिहार के लोगों से हम अपील करते हैं कि जो पार्टी दिल्ली से आपको भगाना चाहती है, उसे बिहार से बाहर का रास्ता दिखाइए।


बता दें कि बिहार में फिलहाल आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा जनाधार नहीं है, लेकिन पार्टी का फोकस संगठन विस्तार और स्थानीय नेतृत्व को खड़ा करने पर है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आप चुनाव में किसी गठबंधन का हिस्सा बनती है या अकेले चुनाव मैदान में उतरती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता