ब्रेकिंग
Bihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलतBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलत

Bihar Politics: ‘दुख है कि ऐसी गवर्नमेंट का समर्थन करना पड़ रहा’ नीतीश सरकार के बारे में यह क्या बोल गए चिराग पासवान?

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन अपराधियों के सामने नतमस्तक हो चुका है और राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर से चिराग पासवान ने अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस बार तो चिराग पासवान ने ऐसी बात कह दी है, जो सीधे-सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला माना जा रहा है। चिराग ने पटना में कहा कि उन्हें दुख है कि बिहार में उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन करना पड़ रहा है जो अपराध पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है।


दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और पुलिस एवं प्रशासन अपराधियों के सामने नतमस्तक हो चुकी है।


चिराग पासवान से जब गया में एक महिला होमगार्ड अभ्यर्थी के साथ एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने सरकार और पुलिस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो चुका है। एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं और बिहार में अपराध की एक श्रृंखला बनती जा रही है।


उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या, दुष्कर्म और लूट जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में और भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। चिराग ने कहा कि कुछ लोग इसे चुनावी साजिश बता रहे हैं कि सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन आखिरकार जिम्मेदारी तो सरकार और प्रशासन की ही बनती है।


उन्होंने आगे कहा कि या तो पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह विफल हो चुकी है, या फिर सब कुछ लीपापोती करके ढकने की कोशिश हो रही है। अब ऐसा लग रहा है कि बिहार और बिहारी की सुरक्षा इस सरकार के बस की बात नहीं रही।


उन्होंने सरकार से अपील की कि समय रहते जरूरी कदम उठाए जाएं। अंत में उन्होंने कहा कि मुझे दुख होता है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराध बेलगाम हो चुका है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बिहार की जनता को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता