ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

बिहार : कांग्रेस ने बदला अंतिम चरण के भारत जोड़ो यात्रा का डेट, समापन समारोह में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

PATNA : बिहार में कांग्रेस अपनी खोई हुई वोट बैंक को फिर से बनाने में जुटी हुई है। इसको लेकर वह इन दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा भी कर रही है। कांग

बिहार : कांग्रेस ने बदला अंतिम चरण के भारत जोड़ो यात्रा का डेट, समापन समारोह में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में कांग्रेस अपनी खोई हुई वोट बैंक को फिर से बनाने में जुटी हुई है। इसको लेकर वह इन दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा भी कर रही है। कांग्रेस के अब तक 3 चरणों की यात्रा संपन्न हो चुकी है और अब चौथे चरण की यात्रा शुरू होनी है। इसको लेकर अब यात्रा की नई तारीख जारी कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार बिहार कांग्रेस की भारत यात्रा का चौथा चरण के बिहार संस्करण की शुरुआत मार्च के पहले सप्ताह में होने जा रही है। कांग्रेस की चौथे और अंतिम चरण की यात्रा में बिहार कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पटना से गया तक की पैदल यात्रा करेंगे।


मालूम हो कि कांग्रेस के इस चौथे चरण की यात्रा की तारीख पहले इसी महीने के 25 और 26 तारीख को संभावित थी। लेकिन, अब पार्टी ने इसको लेकर नई तारीख की घोषणा की है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से बताया गया है कि, आने वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है और इसमें अधिकांश नेता वहां उपस्थित होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए अब बिहार कांग्रेस के चौथे चरण की भारत जोड़ो यात्रा की तिथि बढ़ाकर मार्च के पहले सप्ताह में की गई है।


वहीं, बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की चौथे चरण को लेकर प्रदेश  अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह ने 3 सदस्यीय टीम को यात्रा का मार्ग निर्धारण करने का जिम्मा दिया है। पार्टी ने जिन तीन नेताओं को जिम्मेदारी दी है उसमें युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष के अलावा वरिष्ठ नेता बृजेश पांडे और नीरज वर्मा शामिल है।


जानकारी के अनुसार बिहार में कांग्रेस की चौथे चरण की यात्रा  5 से 7 मार्च तक हो सकती है। बड़ोदरा यात्री पटना से पैदल अरवल कुर्था के रास्ते गया तक जाएंगे और गया में ही इस यात्रा का समापन होगा। पार्टी का समापन समारोह के मौके को यादगार बनाने के लिए गया में विशाल जनसभा आयोजित करने की तैयारी की गई है।


इधर, कांग्रेस के इस अंतिम चरण के भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका अभी तक कोई अधिकारी ऐलान नहीं किया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसको लेकर राहुल गांधी को आमंत्रण दिया है और उनकी पार्टी आलाकमान से बातचीत हो रही है।