ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

Bihar Cabinet Meeting: चुनावी बिगुल बजने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बुला ली कैबिनेट की अहम बैठक, लेंगे अब कौन सा बड़ा फैसला?

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में चुनावी बिगुल बजने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। 3 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में सीएम बड़ा फैसला ले सकते हैं। बिहार की जनता को एक बार फिर से नई सौगात मिल सकती है।

Bihar Cabinet Meeting
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आगामी 6 अक्टूबर या उसके बाद चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री इस बार होने वाली कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लेकर राज्य के लोगों को फिर से चौंका सकते हैं।


दरअसल, बिहार चुनाव की तारीखों का एलान होने  से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री पिछले कुछ महीने से राज्य के लोगों को सौगात पर सौगात दे रहे हैं। चुनावी साल होने के कारण मुख्यमंत्री अपने हर उस वादे को पूरा करना चाहते हैं जो उन्होंने राज्य की जनता से किया है। 


जनता से किए वादे पूरे करने के बाद ही वह लोगों से वोट मांगने जाएंगे, ऐसा वह खुद खुले मंच से कह चुके हैं। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए हैं। चुनाव से पहले वह हर तबके के लोगों को खुश करना चाहते हैं और यही वजह है कि तमाम तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो भी घोषणाएं कर रहे हैं, उसे कैबिनेट बुलाकर मंजूरी भी दे रहे हैं। 


125 यूनिट फ्री बिजली हो या महिला रोजगार योजना या और कई तरह की घोषणाएं, एक के बाद एक सौगातों की बरसात से राज्य की जनता काफी खुश है और चुनाव में इसका असर भी देखने को मिल सकता है। अब सीएम नीतीश ने शुक्रवार 3 अक्टूबर को 3.30 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई है।


कैबिनेट की इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से कोई बड़ा फैसला लेकर राज्य की जनता को हैरान कर सकते हैं। किसी भी वक्त चुनावी बिगुल बज सकता है ऐसे में नीतीश सरकार के इस कार्यकाल की यह आखिरी कैबिनेट की बैठक हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता