ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Band: मुजफ्फरपुर में बिहार बंद का व्यापक असर, सड़क पर उतरे हजारों कार्यकर्ता, विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Bihar Band: मुजफ्फरपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद का आयोजन किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और महागठबंधन से सार्वजनिक माफी की मांग की।

Bihar Band
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Band: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गाली देने के विरोध में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार बंद का आह्वान किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर में भी भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह 8 बजे से ही सड़क पर उतर आए और सरैयागंज टॉवर चौक पर जाम कर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया।


बंद के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री रामसूरत राय और पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सड़क पर उतरकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस–राजद पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब इतनी नीचे गिर चुकी है कि मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली तक दी जा रही है। 


उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस हताशा की स्थिति में हैं। बिहार में उनकी जमीन खिसक चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की तरक्की हो रही है। इसी कारण विपक्ष अमर्यादित भाषा और गाली-गलौज का सहारा ले रहा है, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।


वहीं,महिला मोर्चा की अध्यक्ष राशि खत्री और पूर्व MLC गीता देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी ने पूरे देश को आहत किया है। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।


भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने टॉवर चौक पर नारेबाजी की और महागठबंधन के नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की। प्रदर्शन के कारण शहर के कई इलाकों में यातायात घंटों बाधित रहा और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता