ब्रेकिंग
Bihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करें

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा, राबड़ी देवी बोलीं- तेजस्वी यादव की जान को खतरा

Bihar Assembly Monsoon session: मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष का विरोध और तेज हो गया। राबड़ी देवी के नेतृत्व में विधान परिषद के बाहर जोरदार हंगामा हुआ। उन्होंने तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताते हुए आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। पिछले चार दिनों से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष दोनों ही सदनों के बाहर और भीतर हंगामा कर रहा है। सत्र के आज आखिरी दिन भी विपक्ष के विधायक काला कपड़ा पहनकर पहुंचे हैं और विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विधान परिषद के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है।


दरअसल, विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। पांचवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने विधान परिषद के बाहर फिर से हंगामा शुरू कर दिया है। राबड़ी देवी के नेतृत्व में परिषद के सदस्य सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।


विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि वोटर लिस्ट से गरीबों का नाम काटा जा रहा है। जनता के सवाल को लेकर हमलोग सरकार के सामने अपनी मांगों को रख रहे हैं। जिन लोगों का नाम काटा जा रहा है फिर तो वह लोग वोट देने से वंचित हो जाएंगे। इन्हीं बातों को लेकर हमलोग सरकार का घेराव कर रहे हैं। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन में इसपर जवाब देना चाहिए।


क्या नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे? इस सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि इस बार आएंगे या नहीं, इसका फैसला तो जनता करेगी। राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव की जान को खतरा है, उन्हे चार बार मारने की कोशिश की जा चुकी है। इसके पीछे किसकी साजिश है सभी लोग जानते हैं। बीजेपी और जेडीयू के अलावा और कौन साजिश रच सकता है। इ सब संस्कारहीन है और नाली का कीड़ा सब है।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता