ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा, आज भी काली साड़ी में सदन पहुंची राबड़ी देवी

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा। विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी काली साड़ी में पहुंचीं और एसआईआर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। चौथे दिन की कार्यवाही भी हंगामे के भेंट चढ़ती दिख रही है। दोनों ही सदनों के बाहर और भीतर विपक्ष का हंगामा जारी है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के विधायकों ने एसआईआऱ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।


दरअसल, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है। विपक्ष को आशंका है कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं को नाम काटे जा रहे हैं, जिससे उनके वोट बैंक पर असर पड़ सकता है। 


विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार के कहने पर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट पुनरीक्षण करा रहा है। संसद से लेकर बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से सरकार गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से कटवा रही है। 


बिहार विधान परिषद के बाद राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी की और कहा कि जबतक इसे वापस नहीं लिया जाता है विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता