ब्रेकिंग
सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?

Bihar Assembly Monsoon session: चौथे दिन भी काला कपड़ा पहनकर विधानसभा पहुंचे विपक्ष के विधायक, सदन के बाहर जोरदार हंगामा

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्षी विधायकों ने काले कपड़े पहनकर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष लगातार वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग कर रहा है।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सत्र की शुरुआत होने के दिन से ही विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विपक्ष का विरोध आज भी जारी है।महागठबंधन के विधायक एक बार फिर काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और अंदर-बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया। मानसून सत्र  के चौथे दिन भी सदन के बाहर विपक्षी विधायक नारेबाजी कर रहे हैं और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग राज्य में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम करा रहा है। जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। मामला हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से सरकार गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से काटने की साजिश रच रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता