ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Politics: महागठबंधन की बैठक के बाद CM नीतीश की चुनावी तैयारी तेज, JDU के बड़े नेताओं के साथ बैठक

Bihar Politics: महागठबंधन की बैठक के ठीक एक दिन बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के तीन प्रमुख नेताओं को अपने आवास पर बुलाकर बंद कमरे में महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं.

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कल महागठबंधन की अहम बैठक हुई जिसमें राजद, कांग्रेस, वाम दल और अन्य सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में चुनाव को लेकर प्रारंभिक रणनीति, सीट बंटवारा और प्रचार अभियान की दिशा पर चर्चा हुई है। आज सीएम नितीश कुमार जेडीयू के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। 


दरअसल, हागठबंधन की बैठक के ठीक एक दिन बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के तीन प्रमुख नेताओं को अपने आवास पर बुलाकर बंद कमरे में महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, वरिष्ठ नेता एवं मंत्री विजय चौधरी, और मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए हैं।


बताया जा रहा है कि जदयू की ओर से भी एनडीए में सीटों को लेकर गहराई से समीक्षा हो रही है। भाजपा और जदयू के बीच किस सीट पर किसका प्रत्याशी होगा, और किन क्षेत्रों में विपक्ष को चुनौती देना है, इस पर मुख्यमंत्री पूरी जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा प्रचार अभियान को और धार देने के लिए नेताओं की भूमिका तय की जा रही है।


महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमों में हलचल से स्पष्ट है कि बिहार चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। एक ओर तेजस्वी यादव युवा चेहरा बनकर उभर रहे हैं, तो दूसरी ओर नीतीश कुमार अपनी अनुभव और प्रशासनिक छवि को आगे रख कर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज