ब्रेकिंग
Bihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलतBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलत

Bihar Assembly Monsoon session: हेलमेट पहनकर विधानसभा पहुंचे NDA के विधायक, किस बात का सता रहा डर?

Bihar Assembly Monsoon session: विधानसभा में हाल ही में हुए हंगामे और मारपीट के बाद जेडीयू और भाजपा विधायकों ने आज हेलमेट पहनकर सदन में प्रवेश किया। विधायकों ने आरोप लगाया कि महागठबंधन के सदस्य हिंसक हो गए हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर है।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज पांचवा और आखिरी दिन है। पिछले चार दिनों से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। महागठबंधन के विधायकों के डर से जेडीयू और बीजेपी के विधायक आज हेलमेट पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं।


दरअसल, गुरुवार को बिहार विधानसभा के भीतर भारी हंगामे और विधायकों के बीच झड़प की घटनाओं के बाद आज जेडीयू और भाजपा के विधायकों ने हेलमेट पहनकर विधानसभा में प्रवेश किया। इन विधायकों का कहना है कि उन्हें डर है कि महागठबंधन के विधायक कभी भी हमला कर सकते हैं और उनका सिर फोड़ सकते हैं। 


इसी डर और सुरक्षा की भावना से उन्होंने हेलमेट पहनना जरूरी समझा। विधानसभा में प्रवेश करने के बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विधायक अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, इसलिए हम अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर सदन में आए हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता