ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

Bihar News: 19 फरवरी को पटना में कुर्मी एकता रैली का आयोजन, कार्यक्रम को लेकर हुई अहम बैठक

Bihar News: पटना के मिलर हाई स्कूल में आगामी 19 फरवरी को कुर्मी एकता रैली का आयोजन होना है. इसको लेकर पटना में शनिवार को अहम बैठक हुई, जिसमें रैली की रूप रेखा पर मंथन किया गया.

Bihar News
बड़ी रैली की तैयारी
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: शनिवार को पटना के मौर्या कालोनी स्थित पटेल परिणय मंगलम में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बीते 05 जनवरी को हुए बिहार प्रदेश के कुर्मी समाज के विभिन्न संगठनों को सांगठनिक एवं सामाजिक एकता हेतु सामूहिक रुप से कार्य करने के लिए रखे गए। बैठक में कृष्ण कुमार मंटू पटेल, अध्यक्ष पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट सह विधायक अमनौर को सामाजिक एवं सांगठनिक एकता की दिशा में भविष्य में प्रस्तावित कार्यकमों की रुप-रेखा तैयार करने हेतु संयोजक की जिम्मेवारी दी गई थी। इस क्रम में तय किए गए कार्यक्रम की रुप रेखा को साझा करना है।


प्रेस वार्ता में प्रो. निखलेख कुमार सिंह, (पटना) वीरेन्द्र राय पटेल, (पूर्वी चम्पारण) प्रो० जितेन्द्र पटेल (नालंदा), गजेन्द्र सिंह जी उपेन्द्र नारायण सिंह (पटना), अभय पटेल (पटना), चन्दन पटेल, (पटना), गोपाल सिंह पटेल मुखिया (दाउदनगर, औरंगाबाद) पिन्टु सिंह पटेल पुर्व मुखिया (छपरा), संजय सिंह पटेल (छपरा), केश्वर पटेल परसागढ (छपरा), रमेश पटेल (मोतीहारी), धनजी पटेल वार्ड पाषर्द (कोआथ रोहतास), राजीव सिंह पटेल (पटना) मुख्य रुप से उपस्थित रहे।


प्रेस को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार मंटू पटेल ने बताया कि विगत 05 जनवरी की बैठक में मुझे इस दिशा में कार्य करने के लिए सभी गणमान्यों द्वारा संयोजक की जिम्मेवारी दी गई थी, सभी का आभार व्यक्त करते हुए मैने बताया था की सभी गणमान्यों के द्वारा तय की गई जिम्मेवारी एवं दिशा में आगे के प्रस्तावित कार्यक्रम के विषय में सूचित किया जाएगा। इसी कम में छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयन्ती के अवसर पर दिनांक 19 फरवरी 2025 को मिलर हाई स्कूल मैदान, पटना में 11 बजे से कुर्मी एकता रैली का आयोजन सभी संगठनो द्वारा सामूहिक रुप से किया जा रहा है।


जैसा कि पूर्व में भी मैने हमेशा कहा है कि हमारे सभी संगठनों के कार्य अतिमहत्वपूर्ण एवं सामाजिक हित के है। जिसके लिए एक संगठन विशेष ही प्रयासरत है, फलत एकता और मजबूती के आभाव में उक्त कार्यों में सफल नहीं हो पा रहा जिससे हमारी सामाजिक क्षति हो रही है अगर उक्त कार्यों की जबाबदेही हम सभी सामाजिक एवं सांगठनिक रुप से ले लें तो उक्त कार्यों को सफल होने से कोई रोक नही सकता है। वैसे ही यह आयोजन भी सामाजिक एवं सागठनिक रुप से महत्वपूर्ण एवं समस्त कुर्मी समाज का है।


कृष्ण कुमार मंटू पटेल ने समस्त कुर्मी समाज से अपने गौरवशाली अतीत को उचित सम्मान दिलाने एवं उज्जवल भविष्य की परिकल्पना को साकार करने हेतु उक्त कार्यक्रम में सामूहिक रुप से भाग लेकर एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कृष्ण कुमार मंटू पटेल के द्वारा सामाजिक एवं सांगठनिक एकता हेतु जो पहल की गई है उसके लिए सभी साथियो ने उनका आभार प्रकट किया।

टैग्स