ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका

विधानसभा में मिल गया खोया हुआ कलम, महंगे पेन का मालिक कौन?

PATNA: सदन की कार्यवाही के दौरान विधानमंडल के सदस्यों को सार्वजनिक तौर पर एक कलम के मिलने की सूचना दी गई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विधानमंडल

विधानसभा में मिल गया खोया हुआ कलम, महंगे पेन का मालिक कौन?
Santosh Singh
3 मिनट



PATNA: सदन की कार्यवाही के दौरान विधानमंडल के सदस्यों को सार्वजनिक तौर पर एक कलम के मिलने की सूचना दी गई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विधानमंडल के सदस्यों को बताया कि कल यानी बुधवार को विधानसभा के कर्मचारियों को कलाम परिषद से माउंट ब्लैक कंपनी की एक कलम मिली है। जो उनके चैंबर में रखी गई है। जिन सदस्यों की यह कलम होगी वे चैंबर में आकर अपनी कलम प्राप्त कर लेंगे। 


प्रश्नकाल के बाद और ध्यानाकर्षण के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आसन से एक कलम गुम होने की बात कही गई। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विधायकों से कहा कि विधानसभा परिसर में एक कलम मिला है जिस भी सदस्य का वो कलम है वो विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से आकर ले जायें। विधानसभा अध्यक्ष ने इस घोषणा में कलम के कंपनी के नाम का भी जिक्र किया जो चौंकाने वाला था। जो कलम मिला है वो ब्लैक माउंट कम्पनी का है जिसकी क़ीमत हज़ारों से लेकर लाखों में है।


सदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने एक सूचना पढ़ते हुए बताया कि सदन में बुधवार को विधानसभा के कर्मचारियों को माउंट ब्लैक कंपनी का एक पेन मिला है विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के इस सूचना के बाद सदन के अंदर हलचल तेज हो गई। सूचना के बाद सभी सदस्यगण एक दूसरे को देखने लगे। यह सोचने लगे कि आखिर इतनी महंगी कलम किसकी है। हालांकि अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है और ना ही किसी ने कलम पर अपना दावा पेश नहीं किया है। विधानसभा अध्यक्ष भी यह जानना चाहते हैं कि माउंट ब्लेक कम्पनी की यह पेन आख़िर किस विधायक की है। 


माउंट ब्लैक कंपनी की पेन के बारे में बताया जा रहा है कि यह काफी महंगी कलम है जो बिहार में आसानी से मिलना मुश्किल है। ऐसे में बिहार विधानसभा के सदस्य इस पेन का इस्तेमाल करते हैं। विधानसभा परिसर से मिला यह पेन सत्ता पक्ष का है या विपक्ष का इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता