ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा!

'बीच सड़क पर ब्लेट खोलकर दे दना- दन...,' रामनवमी हिंसा के बाद अब फिर नालंदा में भिड़े दो गुट, पुलिस ने बताया क्या है मामला

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला शुरू से ही सुर्ख़ियों में बना रहता है। यह जिला कभी विकास कार्य तो कभी शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने के मामले में सुर्ख़ियों म

'बीच सड़क पर ब्लेट खोलकर दे दना- दन...,'  रामनवमी हिंसा के बाद अब फिर नालंदा में भिड़े दो गुट, पुलिस ने बताया क्या है मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला शुरू से ही सुर्ख़ियों में बना रहता है। यह जिला कभी विकास कार्य तो कभी शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने के मामले में सुर्ख़ियों में रहता है। लेकिन, कभी - कभी हिंसा और मारपीट को लकर भी यह जिला चर्चा में आ जाता है। इस बार एक ऐसा ही ममाला सामने आया है। यहां जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के लहेरी थाना इलाके में छोटी सी बात को लेकर जमकर ब्लेट बाजी हुई है। जिसमें कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 


दरअसल, नालंदा जिले के मुख्यालय बिहारशरीफ के लहेरी थाना इलाके में भरावपर चौक के पास उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया।  जब कुछ युवक आपस में ही भिड़ गए।  ये लोग बीच बाजार में लात-घूसे और बेल्ट से मारपीट करने लगे।बाजार में वट सावित्री पूजा को लेकर खरीदारी के लिए काफी भारी थी। इसी बीच इस तरह की मारपीट की घटना से अचानक भगदड़ मच गई। 


मालूम हो कि, इससे पहले रामनवमी जुलूस के दौरान इसी जगह पर अराजक तत्व के लोगों ने कई दुकानों में आग लगा दी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तबतक युवक बाजार में दबंगई दिखाकर भाग निकले। सबसे बड़ी बात यह है कि, यह  घटना थाने से महज दो सौ मीटर पर घटी है। मौके पर पहुंचे लहेरी थानाध्यक्ष  ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल मारपीट करने वाले युवकों में से किसी की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज से ही बदमाशों की पहचान की जाएगी। 


इधर, इस घटना को लेकर डीएसपी  ने बताया कि ऑटो लगाने को लेकर आपस में मारपीट की घटना घटी है। इस इलाके में घटना घटी है वहां पुलिस इ गश्त कर रही थी। पुलिस मौजूद थी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।  घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी से फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इस मामले में भी कोई शिकायत नहीं की गई है।