ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

अमित शाह आज बिहार दौरे पर, जगदीशपुर में विजयोत्सव के बहाने BJP का शक्तिप्रदर्शन

PATNA : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। विजयोत्सव के बहाने आज बीजेपी बिहार में अपना शक्तिप्रदर्शन करने की तैयारी में है। दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद अमित

अमित शाह आज बिहार दौरे पर, जगदीशपुर में विजयोत्सव के बहाने BJP का शक्तिप्रदर्शन
Editor
2 मिनट

PATNA : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। विजयोत्सव के बहाने आज बीजेपी बिहार में अपना शक्तिप्रदर्शन करने की तैयारी में है। दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद अमित शाह भोजपुर के जगदीशपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जगदीशपुर के दुलौर मैदान में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर होने वाले वीरकुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में उन्हें शामिल होना है। विजयोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रदेश बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। 


अमित शाह आज यानी शनिवार की सुबह 10.30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट  से ही वह हेलीकॉप्टर से जगदीशपुर जायेंगे। जगदीशपुर में विजयोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के बाद शाह सासाराम स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज के कन्वोकेशन में शामिल होंगे। 


केंद्रीय गृह मंत्री पटना की बजाय दिल्ली के लिए गया से निकल जायेंगे। सासाराम से अमित शाह गया एयरपोर्ट जायेंगे, वहीं से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के मुताबिक 1857 की लड़ाई के महानायक बाबू वीरकुंवर सिंह 23 अप्रैल को ही जगदीशपुर किले में लौटे थे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुंवर सिंह के किले पर पुष्पांजलि करेंगे। उनकी मौजूदगी में जगदीशपुर में 75 हजार से अधिक लोग एक साथ भारतीय तिरंगा लहरायेंगे। यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा।

टैग्स