ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव: JDU ने उम्मीदवार का किया एलान, विवादों से रहा है पुराना नाता; RJD से होगी सीधी टक्कर

Bihar MLC Bye-election: भोजपुर–बक्सर MLC उपचुनाव में जेडीयू ने राधाचरण साह के बेटे कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. कन्हैया प्रसाद का विवादों से पुराना नाता रहा है. इनका सीधा मुकाबला आरजेडी के सोनू कुमार राय से होगा.

Bihar MLC Bye-election
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Bye-election: बिहार में भोजपुर–बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने राधाचरण साह के बेटे कन्हैया प्रसाद को अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला आरजेडी के सोनू कुमार राय से होगा।


यह सीट राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते अब उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को जेडीयू ने मैदान में उतारा है। राधाचरण साह पहले आरजेडी में थे, लेकिन बाद में जेडीयू में शामिल हो गए थे और पार्टी टिकट पर विधायक बने। कन्हैया प्रसाद राजनीति में आने से पहले अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े रहे हैं। वह ब्रॉडसन कमोडिटीज प्रा. लि. जैसी कंपनियों में निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं, जो खनन और व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय है।


हालांकि, उनका राजनीतिक सफर विवादों से भी जुड़ा रहा है। अवैध बालू खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उन्हें सितंबर 2023 में गिरफ्तार किया था। लगभग 9 महीने जेल में रहने के बाद मई 2024 में उन्हें जमानत मिली थी। अब जेडीयू ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है, जो उनके लिए पहली बड़ी चुनावी परीक्षा मानी जा रही है।


चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी, जबकि नामांकन 23 अप्रैल को भरे जाएंगे। 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 अप्रैल तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। मतदान 12 मई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 14 मई को की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता