ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

भाकपा माले ने इतने सीटों पर ठोका दावा, लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही कर दी यह मांग

PATNA: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज कर दिया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही भाकपा म

भाकपा माले ने इतने सीटों पर ठोका दावा, लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही कर दी यह मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज कर दिया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही भाकपा माले ने दावा ठोक दिया है। भाकपा माले ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इस बात का भाकपा माले ने ऐलान भी कर दिया है। 


माले के इस कदम से महागठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा ने मीडिया को बताया कि  भाकपा माले ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। जिसमें नालंदा, जहानाबाद, आरा, काराकाट, सिवान, पाटलिपुत्र, कटिहार और वाल्मिकीनगर शामिल है। 


19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। वही 7 मई को तीसरे चरण में 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 13 मई को चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 20 मई को 5वें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वही 25 मई को 6वें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी जबकि 1 जून को 7वें चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा और 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे। 


लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी गयी है लेकिन महागठबंधन में सीटों के बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। इस बात से नाराज होकर भाकपा माले ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव महागठबंधन को दिया है। माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि हमारी पार्टी ने महागठबंधन के मुख्य घटक राजद को आठ सीटों पर चुनाव लड़ने प्रस्ताव दे रखा है, जिसमें आरा, सिवान, काराकाट, पाटलिपुत्र, कटिहार, वाल्मिकीनगर, जहानाबाद और नालंदा शामिल हैं। 


अब महागठबंधन के भीतर सीटों का तालमेल हो जाना चाहिए। सीट शेयरिंग में विलंब होने से जीत की संभावना कमजोर हो रही है। हालांकि भाकपा माले के सदस्य धीरेंद्र झा ने यह संभावना जतायी है कि एक दो दिनों के अंदर महागठबंधन के सभी घटकों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फैसला हो जाएगा। 




टैग्स