ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

' कौन है खरगे-फरगे को हम नहीं जानते...', जेडीयू MLA का बेतुका बयान, कहा - कांग्रेस के पास नहीं है अकेले सरकार बनाने की ताकत

BHAGALPUR : 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई।इस बैठक से पहले जदयू के सभी नेता और कार्यकर्ता उम्मीद में थे कि नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस में कोई बड़ी ज

' कौन है खरगे-फरगे को हम नहीं जानते...', जेडीयू MLA का बेतुका बयान, कहा - कांग्रेस के पास नहीं है अकेले सरकार बनाने की ताकत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई।इस  बैठक से पहले जदयू के सभी नेता और कार्यकर्ता उम्मीद में थे कि नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे करके उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बाद अब जदयू के नेता अपने सहयोगी दल कांग्रेस को लेकर काफी तीखी बयानबाजी कर रह हैं। जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि- जनता नीतीश कुमार को जानता है किसी खरगे फरगे को नहीं जानता। 


गोपाल मंडल ने कहा कि- पब्लिक खरगे फरगे का नाम भी नहीं जानती है। अभी आप उनका नाम बोले हैं तो हम सुने हैं। मुझे तो पता भी नहीं था कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आप बोले तो मैं जान गया। उनको कुछ मुख्य लोग जानते होंगे। लेकिन आम पब्लिक सिर्फ नीतीश कुमार को जानती है। गोपाल मंडल ने दावा किया कि नीतीश कुमार ही प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि सब कोई नीतीश कुमार को जानता है।



इसके आगे गोपाल मंडल ने कहा कि यदि सत्ता से भाजपा को बेदखल करना है तो उसके लिए नीतीश कुमार जरूरी हैं। जब तक नीतीश कुमार को नहीं चुना जाएगा तब तक भाजपा को नहीं हराया जा सकता है। नीतीश कुमार इस देश की जनता जानती है जबकि खड़गे को कोई भी नहीं पहचानता है। रही बात कांग्रेस तो कहीं भी वो अकेले चुनाव लड़ कर जीत लें तब न हम उनको जानें। 


आपको बताते चलें कि, विधायक गोपाल मंडल ने पहली बार ऐसा विवादित बयान नहीं दिया है। अक्सर वह ऐसी हरकतों के लिए चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों हाथ में पिस्तौल लहराते सरकारी अस्पताल में चले गए और सवाल पूछने पर मीडिया कर्मियों के साथ गाली गलौज कर दी।  हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली।  इसके बाद  प्रशासन ने गोपाल मंडल की पिस्टल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। अब गोपाल मंडल डांस पार्टी में नाचते हुए देखे गए। ट्रेन में उनका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी वायरल हुए।