ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बेतिया में राजद का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, RJD मंत्री ने क्यों कहा कि हम सबको सतर्क करने आए हैं, जानिए..

BETTIAH: बेतिया में राजद कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बिहार के राजस्व व गन्ना मंत्री आलोक मेहता शामिल हुए। बुधवार को राजद के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बेतिया पहुंचे राजस्व व

बेतिया में राजद का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, RJD मंत्री ने क्यों कहा कि हम सबको सतर्क करने आए हैं, जानिए..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया में राजद कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बिहार के राजस्व व गन्ना मंत्री आलोक मेहता शामिल हुए। बुधवार को राजद के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बेतिया पहुंचे राजस्व व गन्ना मंत्री आलोक मेहता ने नगर के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा मंदिर मठ पर कब्जा करना चाहती है। हम लोग भी भगवान को मानते है।अयोध्या में हो रहें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शंकराचार्यों ने बहिष्कार कर दिया है। 


बीजेपी पर हमला बोलते हुए मंत्री आलोक मेहता ने राजद कार्यकर्ताओं से आगे कहा कि जिस प्रकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 47  सेना के जवानों का बलि चढ़ा दिया और फर्जी सर्जिकल स्ट्राइक किया इस बार के भी चुनाव से पहले बीजेपी कोई बड़ी घटना करा सकती है। इसलिए हम सभी को सतर्क करने आए है।


आलोक मेहता ने कहा कि जिस प्रकार से सरकारी संस्थानों को निजी कपनियों के हाथ बेचा जा रहा है देश में यह आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र है। यह देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा ना की नागपुरिया कानून से हम नगपुरिया कानून को देश में लागू नहीं होने देंगे।


उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको बुथस्तर पर लड़ना होगा। एक महीने का डेड लाइन पार्टी ने फिक्स किया है। गांव - गांव,गली- गली तेजस्वी यादव जी और लालू यादव जी के द्वारा किए गए कार्यों को प्रचारित करने का काम करें। 


इस कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी सौरभ कुमार ने पार्टी को बुथस्तर पर मजबूत करने की बात कही तो वही राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष महमद अब्बास ने प्रदेश से आए नेताओं से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल को हराने के लिए इशारों ही इशारों में किसी ब्राह्मण को उमीदवार बनाने की बात कही।


इस कार्यक्रम में राजद नेता अनिता भारती,अनिल कुमार साधु,विधायक निरंजन राय,असरफ सिद्धिकी, शंभू तिवारी,विवेक चौबे,सोनू खान ,असद देवराजी,साहेब हुसैन,रणकौशल प्रताप सिंह,इंद्रजीत यादव,प्रभु यादव,मुकेश यादव,संजय यादव,सादिक खान भी शामिल हुए।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता