ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला

बेटे के बाद क्या दामाद को मंत्री बनाना चाहते हैं मांझी, नीतीश के सामने क्यों रखी शर्त

PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के पहले पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. सोमवार की शाम मां

बेटे के बाद क्या दामाद को मंत्री बनाना चाहते हैं मांझी, नीतीश के सामने क्यों रखी शर्त
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के पहले पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. सोमवार की शाम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास गए थे और दोनों नेताओं के बीच कई राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई. सूत्र बता रहे हैं कि मांझी ने मंत्रिमंडल विस्तार पर जो बातचीत की उसमें अपनी पार्टी के लिए एक और मंत्री पद के साथ-साथ विधान परिषद की 1 सीट भी मांगी है.


मांझी ने सरकार गठन के बाद नीतीश कुमार के सामने जो नई शर्त रखी है उसके बाद सियासी गलियारे में यह चर्चा होने लगी है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री अपने बेटे संतोष सुमन के बाद दामाद देवेंद्र माझी को भी मंत्री बनवाना चाहते हैं. जीतन राम मांझी की पार्टी हम के 4 विधायक हैं इनमें खुद मांझी और उनकी समधन भी शामिल हैं. इसके अलावा कभी जेडीयू में रह चुके अनिल कुमार भी उनकी पार्टी से विधायक हैं लेकिन इस सब के बावजूद जीतन राम मांझी ने अपने बेटे संतोष सुमन को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनवाया. संतोष सुमन महागठबंधन की तरफ से एमएलसी बने थे.


मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई. अब चर्चा यह है कि मांझी अपने दामाद को एमएलसी बनाकर नीतीश कैबिनेट में शामिल करवाना चाहते हैं हालांकि अनिल कुमार खुद मंत्री पद की रेस में है और सूत्र बताते हैं इसके लिए वह लाइजनिंग भी कर रहे हैं. एमएलसी कोटे में 1 सीट की दावेदारी को लेकर मांझी की पार्टी में मनमुटाव हो सकता है क्योंकि इसके लिए अन्य दावेदार भी मौजूद हैं लेकिन मांझी अगर अपने दामाद को मंत्री बनवाना चाहते हैं तो जाहिर है इसके लिए उन्हें एमएलसी के पद पर भी देवेंद्र माझी को ही भेजना होगा.