ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘घचपच’ पर सियासी घमासान, वशिष्ठ नारायण के जवाब पर गिरिराज सिंह का पलटवार

BEGUSARAI: बिहार की सियासत में इन दिनों ‘घचपच’ पर सियासी घमासान मचा हुआ है. पहले नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर हमला बोला, जिसपर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया. फिर ग

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार की सियासत में इन दिनों ‘घचपच’ पर सियासी घमासान मचा हुआ है. पहले नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर हमला बोला, जिसपर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया. फिर गिरिराज सिंह के बयान पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने जवाब दिया और अब फिर से वशिष्ठ नारायण के बयान पर गिरिराज सिंह ने कटाक्ष किया है.

वशिष्ठ नारायण सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'वशिष्ठ नारायण मेरी बातों को गंभीरता से ले या ना लें, मुझे फर्क नहीं पड़ता है. मैं उन्हें गंभीरता से लेने का आग्रह क्यों करूं.'

गिरिराज सिंह ने कहा कि 'बिहार सरकार अगर बेगूसराय को सूखाग्रस्त घोषित नहीं करेगी तो वह इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे.' उन्होंने कहा कि 'सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उन्होंने ना तो वशिष्ठ नारायण से की है, ना ही JDU से बल्कि बिहार सरकार से की है.'


दरअसल शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि NDA में कोई घचपच नहीं है. NDA में मतभेद पैदा करने वालों को जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखा देगी. नीतीश कुमार के इसी बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि महादेव की दया से जो मुझे सही लगता है वही बोलता हूं, ना किसी के आगे बोलता हूं और ना किसी के पीछे. जो भी बोलता हूं उसपर अडिग रहता हूं.


वहीं इसके बाद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा था कि गिरिराज सिंह के बयान को जेडीयू तवज्जो नहीं देती है, उनके बयान से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है, इससे हमें फर्क नहीं पड़ता है. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता