ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दुनिया की कोई ताकत नीतीश को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा सकती, कुशवाहा बोले.. किसी के बोलने से फर्क नहीं पड़ता

BEGUSARAI : दुनिया की कोई ताकत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा सकती, यह कहना है जेडीयू में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का. कुशवाहा भले ही जे

दुनिया की कोई ताकत नीतीश को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा सकती, कुशवाहा बोले.. किसी के बोलने से फर्क नहीं पड़ता
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : दुनिया की कोई ताकत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा सकती, यह कहना है जेडीयू में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का.  कुशवाहा भले ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन पाए हैं लेकिन लगातार वह संगठन को मजबूत करने के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं. दिल्ली से पटना पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा रविवार को बेगूसराय के दौरे पर थे. बेगूसराय में उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया कि नीतीश कुमार 5 साल तक के बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. कुशवाहा ने कहा कि कोई अगर इस मुगालते में रहता है कि नीतीश कुमार की कुर्सी चली जाएगी तो वह ख्याली पुलाव पका रहा है. 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार 5 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे. उस से 1 घंटे पहले भी दुनिया की कोई ताकत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटा सकती. उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश की कुर्सी को लेकर जो बयान दिया, उसके दोहरे मायने हैं. पहला निशाना विपक्षी दलों पर है तो वहीं दूसरा सहयोगी दलों की तरफ. सहयोगी दल के नेता लगातार नीतीश कुमार को मजबूरी का मुख्यमंत्री बता रहे हैं. नीतीश सरकार में शामिल बीजेपी कोटे से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी हर दिन कहीं न कहीं यह बयान देते नजर आ रहे हैं कि बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री चाहिए ऐसे में कुशवाहा ने एक तीर से दो निशाना साधा है. 



बेगूसराय के बाद उपेंद्र कुशवाहा आज नवगछिया दौरे पर हैं. नवगछिया में कुशवाहा ने आज पार्टी नेताओं से मुलाकात की. बिहार में शराबबंदी को लेकर सवाल किए जाने पर कुशवाहा ने कहा है कि उन्हें इस बात को कबूल ने में कोई गुरेज नहीं कि बिहार में अभी 100 फ़ीसदी शराबबंदी नहीं हो पाई है. लेकिन यह भी सच है कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर जो फैसला किया है, वह अब जमीन पर असर दिखा रहा है. महिलाओं की स्थिति पहले से बेहतर हुई है. सड़क पर शराब पीकर बवाल करने वाले लोग नजर नहीं आते. धीरे-धीरे लोगों की मदद से ही शराब बंदी कानून को सफल बनाया जा सकता है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता