ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘लालू से कमजोर नेता कोई नहीं’ सरकार गिरने की भविष्यवाणी पर बरसे गिरिराज, बोले- नीतीश का पैर छूकर प्रणाम करें RJD चीफ, तेजस्वी को बता दिया अज्ञानी

BEGUSARAI: आरजेडी के 28वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने भविष्यवाणी की थी कि अगस्त के महीने में नरेंद्र मोदी की सरकार गिर जाएगी। लालू के इस बयान पर बीजेपी

‘लालू से कमजोर नेता कोई नहीं’ सरकार गिरने की भविष्यवाणी पर बरसे गिरिराज, बोले- नीतीश का पैर छूकर प्रणाम करें RJD चीफ, तेजस्वी को बता दिया अज्ञानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: आरजेडी के 28वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने भविष्यवाणी की थी कि अगस्त के महीने में नरेंद्र मोदी की सरकार गिर जाएगी। लालू के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है। बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 


लालू पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू प्रसाद से कमजोर नेता कोई नहीं है क्योंकि जो नेता अपने परिवार तक ही सिमट गया उससे बड़ा कमजोर कोई नहीं है। लालू यादव को नीतीश कुमार का पैर छूकर प्रणाम करना चाहिए और नीतीश कुमार का फोटो लगा हुए एक लॉकेट गले में धारण कर लें।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से 2015 में एक भूल हुई कि उन्होंने लालू फैमिली को नई राजनीतिक जिंदगी दी। इसलिए लालू प्रसाद नीतीश कुमार का फोटो लगा हुआ लॉकेट पहने नहीं तो फिर 22 पर जाकर लटक जाएंगे। इसलिए वह नीतीश कुमार का पैर छूकर प्रणाम करें, कि उन्हें और उनकी पार्टी को नया जीवन दे दिया।


वहीं तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में पुलों के गिरने पर हमला बोलने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी को कोई ज्ञान नहीं है। चुनाव के बाद विदेश में जश्न बना रहे हैं और ट्वीट कर रहे हैं। जो पुल गिर रहे हैं वह या तो कांग्रेस के समय के हैं या तेजस्वी के पथ निर्माण मंत्री रहते बने थे। पुलों के गिरने की घटना की जांच हो रही है, तेजस्वी यादव को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता