ब्रेकिंग
भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी

कन्हैया ने BJP पर साधा निशाना, कहा- राष्ट्रवादी सरकार देश की राष्ट्रीय संपत्ति बेच रही है, करना होगा संघर्ष

BEGUSARAI: जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज बेगूसराय में बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि देश की राष्ट्रवादी सरकार देश की राष्ट्रीय संपत्ति को बेच रही है. राष्ट्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज बेगूसराय में बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि देश की राष्ट्रवादी सरकार देश की राष्ट्रीय संपत्ति को बेच रही है. राष्ट्रीय संपत्ति की लूट हो रही है. जनता के बुनियादी सवालों पर एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है. हम लोग आगे बढ़ेंगे और हम जीतेंगे, हमें जनता के वाजिब सवालों पर खड़ा होना होगा. बेरोजगारों ने आत्महत्या के मामले में किसानों को पीछे छोड़ दिया है.

गरीबों के खिलाफ है कानून

कन्हैया ने कहा कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी कानून गरीबों के खिलाफ है. गरीबों की जमीन पर पूंजीपतियों की नजर लगी हुई है, देश में संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है और विपक्ष गहरी नींद में सो रहा है. 

डी राजा ने कहा- बीजेपी है टुकड़े गैंग, कन्हैया को करती है बदनाम

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने आज बेगूसराय में कहा कि अभी का सबसे बड़ा मुद्दा देश को बचाना है. नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सरकार देश को बर्बाद कर रहे हैं. असली टुकड़ा- टुकड़ा गैंग भाजपा और आरएसएस है. लेकिन टुकड़ा टुकड़ा गैंग कन्हैया कुमार को कह रहे हैं. मध्य विद्यालय बीहट के मैदान में जननायक कामरेड चन्द्रशेखर जयंती के अवसर पर भाकपा जिला परिषद के जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए डी राजा ने कहा देश की आर्थिक स्थिति काफी खराब है. अच्छे दिन कहां है, सबका साथ-सबका विकास की जगह सबका नाश हो रहा है. नरेंद्र मोदी देश को टुकड़े-टुकड़े में बांटना चाह रहा हैं. हम सबों को भारतीय संविधान की रक्षा करनी होगी. राजा ने कहा कि नीतीश कुमार अपना स्टैंड किलियर करें. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता